21 October, 2026 (Wednesday)

इन 6 बातों को रखेंगे याद तो रमज़ान में आसानी से कम हो जाएगा वज़न!

रामज़ान के मुबारक महीने में लोग सूरज उगने से लेकर सूरज डूबने तक रोज़ा यानी उपवास रखते हैं। करीब 12 घंटों बाद जब लोग रोज़े को तोड़ते हैं, तो ज़रूरत से ज़्यादा खा लेते हैं, जिससे वज़न बढ़ने का ख़तरा रहता है। डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स इफ्तार के वक्त उच्च फैट्स वाले फूड्स से दूरी बनाने की सलाह देते हैं। जिसके पीछे स्वास्थ्य से जुड़े कई कारण हैं।

शोध की मानें तो जो लोग पूरे रोज़े रखत हैं, वे रमज़ान ख़त्म होने के बाद ज़्यादा वज़न बढ़ा लेते हैं। हालांकि, अगर आप रमज़ान में कुछ छोटी बातों का ख्याल रखें, तो

इस पाक़ महीने में वज़न बढ़ाने से बच जाएंगे।

इफ्तार करते वक्त इन 6 बातों का रखे ख़्याल

1. चीनी के सेवन को सीमित ही रखें

सारा दिन खाना और पानी से दूर रहने से आप कमज़ोर और थकावट महसूस कर सकते हैं। शाम को इफ्तार के वक्त कुछ मीठा खा लेने से आपको फौरन ऊर्जा तो मिल जाएगी, लेकिन थोड़ी देर बाद सुस्त भी बना देगा। चीनी में वैसे भी कैलोरी काफी ज़्यादा होती है और ज़रूरत से ज़्यादा खा लेने से वज़न बढ़ता है। जब आप रोज़े को तोड़ रहे होते हैं, तो चीनी की मात्रा पर ध्यान देना न भूलें।

2. डाइट में संतुलित आहार शामिल करें

चीनी युक्त और तली-भुनी खाने की चीज़ों की जगह संतुलित खाना खाएं। सब्ज़ी, फल और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का सेवन करें जो फाइबर से भरपूर होते हैं और आपके पेट को देर तक भरा हुआ भी रखते हैं। हेल्दी खाने की चीज़ों में कैलोरी कम होती है, जो आपका सही वज़न बनाए रखने में मदद करते हैं।

3. खाना धीरे-धीरे खाएं

रोज़ा तोड़ने के बाद खाना आहिस्ता-आहिस्ता खाएं और भूख की वजह से जल्दी-जल्दी न खा लें। आराम से धीरे-धीरे छोटे निवाले लें और खाने का मज़ा लें। जब आप तेज़ी से खाते है, तो आपका दिमाग़ यह नहीं समझ पाता है कि पेट कब भर गया, जिसकी वजह से ज़्यादा खाना खा लिया जाता है। खाना आराम से और हर निवाले का मज़ा लेने से दिमाग़ को यह समझने में आसानी होती है कि पेट कब भर गया।

4. एक साथ प्लेट भर खाना न खाएं

इफ्तार के समय सभी को तेज़ भूख लगी होती है, खातौर पर जब सामने खूब सारा खाना सजा हो। ऐसे में सभी कुछ एक साथ न खा लें। बेहतर है कि थोड़ा खाना खाकर रोज़ा तोड़ें। उसके दो-तीन घंटे बाद रात का खाना खाएं। अगर आप सबकुछ एक साथ खा लेंगे, तो काफी ज़्यादा कैलोरी का सेवन कर बैठेंगे।

5. पानी पिएं

12 घंटे रोज़ा रखने के बाद कोशिश करें कि ज़्यादा से ज़्यादा पानी की सेवन किया जाए। एक व्यक्ति को दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। इसलिए जिस वक्त रोज़ा नहीं है, उस वक्त ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं।

6. बैठे न रहें

रोज़ा तोड़ने या फिर रात का खाना खाने के बाद फौरन बिस्तर पर न लेट जाएं। सबसे अच्छा है कि आप कैलोरी को बर्न करने के लिए थोड़ी एक्सरसाइज़ कर लें।

रोज़े के बाद थोड़ा वॉक कर लेने से शरीर में फैट नहीं जमेगा और खाना भी अच्छी तरह पच जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed