21 October, 2026 (Wednesday)

दराअली में गरजी निगम की जेसीबी, अवैध कब्जा ध्वस्त

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर अंतर्गत दराअली में एक फैक्ट्री स्वामी द्वारा चकरोड़ पर किये गए अतिक्रमण को नगर निगम की अतिक्रमण रोधी टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कब्जामुक्त करायी गयी जमीन की कीमत दस लाख रुपये से अधिक बतायी गयी है।

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के दराअली क्षेत्र में एक चकरोड़ पर एक फैक्ट्री स्वामी ने अवैध कब्जा कर उसे अवरुद्ध कर दिया था। जिसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों द्वारा जिला प्रशासन और नगर निगम से की गयी थी। बताया जाता है कि जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा उक्त शिकायत की जांच करायी गयी और शिकायत को सही पाया गया। नगरायुक्त के आदेश पर शनिवार को नगर निगम का अतिक्रमण रोधी दस्ता सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में उक्त स्थान पर पहुंचा और किये गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल  प्रभारी कर्नल बी एस नेगी, संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा, नायब तहसीलदार जनेश्वर के अलावा प्रवर्तन दल के हेमराज, नरेश, पवन, जगपाल, प्रवीण, सब इंस्पैक्टर रामबीर शर्मा, हेडकांस्टेबल रामबीर शर्मा, सन्नी राणा, रविन्द्र सिंह के अलावा लेखपाल होय्या राम व संदीप, मुकेश, धीरज बिरला आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *