06 June, 2026 (Saturday)

इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है विचार तो करिये थोड़ा इंतज़ार, भारत में लॉन्च होंगी ये सस्ती कार कीमत होगी बस इतनी

आजकल डीजल-पेट्रोल के दाम को लेकर हर कोई परेशान है। ऐसे में अगर आप Electric कारों की तरफ रूख करना चाहते हैं तो, आपको यहां हम बताने जा रहे हैं उन Electric कारों के बारे में जो कम बजट में भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं।जिनको आप महज 10 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत पर निकट भविष्य में खरीद सकेंगे।

1- Mahindra eKUV100

Mahindra eKUV100 अभी भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन 2020 ऑटो एक्पो के दौरान Mahindra eKUV100 की झलक लोगों के सामने पेश की गई थी, जिसके बाद लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 8.25 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) प्राइज के साथ आने की उम्मीद है।

Lithium-ion बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक कार का इंजन 54 bhp की मैक्सिमम पॉवर के साथ 120 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करती है।Mahindra eKUV100 को एक बार फुल चार्ज करने पर 147 km तक चलने का कंपनी ने दावा किया है। इस कार की बैटरी को 80 परसेंट तक चार्ज करने के लिए 1 घंटे का समय लग सकता है।

2- Tata Altroz EV

Tata Altroz आने वाले इलेक्ट्रिक कार में से एक है, जिसे लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही महज 10.5 लाख के शुरूआती कीमत पर अपनी नई इलेक्ट्रिक हैचबैक कार लॉन्च कर सकती है। इसकी बैटरी Ziptron टेक्नेलॉजी से लैस है।

3. Tata Tiago EV

टाटा टियागो कंपनी की तरफ से एक और हैचबैक कार है जो इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आने को तैयार है। आने वाली कार स्पोर्टी लुक में दिखाई देने वाला है। इस अपग्रेटेड मॉडल में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें बैजिंग, ग्राफिक्स, ग्रिल और एक चार्जिंग पोर्ट में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।Tata Tigor Electric Car को Tata’s Ziptron तकनीक से लैस किया गया है। कीमत की बात की जाए तो, इसकी कीमत लगभग 6.5 लाख के आसपास होने की उम्मीद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed