06 June, 2026 (Saturday)

कुशीनगर में घरवालों के डांट से नाराज होकर निकले 14 वर्षीय किसोर को सिधुआ चौकी पुलिस ने किया बरामद,परिजनों को सौंपा

पडरौना,कुशीनगर । जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के सरेया कटाई भरपुरवा में एक सप्ताह पहले घरवालों से नाराज होकर निकले किसोर को कोतवाली पडरौना की पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
गौरतलब हो कि जटहा बाजार थाना क्षेत्र के सरेया कटाई भरपुरवा गांव निवासी रंगलाल साहानी का 14 वर्ष का लडका बिनोद साहानी एक सप्ताह पुर्व घर के परिजनों के डांटने से नाराज होकर निकल गया। बिनोद के दो दिन तक घर नहीं आने पर परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उधर गायब किसोर बिनोद की तलाश में जुटी जटहा थाने की मनसा छापर चौकी पुलिस की सुचना पर जांच में जुटी कोतवाली पडरौना की सिधुआ बाजार चौकी पुलिस ने सिधुआ से ही उमेश कुशवाहा के गुण प्लांट पर काम कर रहे किशोर विनोद साहनी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज अमित कुमार राय,कांस्टेबल सत्य प्रकाश,कांस्टेबल दिलीप कुमार,कांस्टेबल गिरिजेश गुप्ता मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *