06 June, 2026 (Saturday)

पुरातन छात्र सम्मेलन में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर हुई चर्चा

(कुशीनगर)। तमकुही विकास खंड उच्च प्राथमिक विद्यालय बसडीला के परिसर में गुरुवार को पुरातन छात्र सम्मेलन, चौपाल व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। चौपाल में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु पुरातन छात्रों, प्रबुद्धजन व प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने अनुभव से विद्यालय के शैक्षिक विकास को गति देने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि बीइओ अजय कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होता रहना चाहिए। जिससे पुरातन छात्रों से सीखकर नवाचार किया जा सके। यह मिशन प्रेरणा के लिए मील का पत्थर साबित होंगा। सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र पांडेय ने शैक्षिक विकास व स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए विद्यालय को स्मार्ट टीवी प्रदान किया। पूर्व प्रधानाध्यापक नरसिंह पाण्डेय व मानवेन्द्र नाथ तिवारी की समारोह पूर्वक विदाई की गई तो माहौल भावुक हो गया। शिक्षक संघ के मंत्री देवेंद्र ओझा, एसआरजी रामप्रकाश पांडेय, प्रमोद, मुर्तुजा अंसारी ने चौपाल को संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक सूर्यनाथ पाण्डेय ने की तथा संचालन कृष्णगोपाल चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान महेंद्र शर्मा, सत्यनारायण चौबे,इंदिरा सिंह,प्रशांत शर्मा, श्वेता पांडेय, फूलेना यादव, पूनम आदि उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *