रोजगार देने में सरकार फेल-अनिल दूबे यूथ काग्रेंस का नौकरी संवाद अभियान का शुभारंभ
पडरौना,कुशीनगर । युवा कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए “नौकरी संवाद अभियान” की शुरुआत गुरुवार को पोस्टर लाँच किया । इस दौरान पडरौना नगर के राजदरबार स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में सरकार पूरी तरह फेल है । श्री दूबे ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में हर दिन 3 बेरोजगार युवा आत्महत्या करते.पिछले 30 साल में 1000 से ज्यादा कर खाने हुए बंद हुए तो बेरोजगारी दर पिछले 1 साल में दुगनी हुई है.उन्होंने कहा कि यूपी के पुलिस विभाग में चपरासी की मात्र 62 सीटों के लिए 3700 पीएचडी 28000 पोस्ट ग्रेजुएट 50,000 ग्रेजुएट युवाओं ने आवेदन किया था.एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार भारत में बेरोजगारी 45 सालों में सबसे ज्यादा हुई है । सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2019 में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.4 प्रतिशत पहुंच गई थी जो कि 2020 में 5 गुनी दर से बढ़ी। इतना ही नहीं आंकड़ों के हिसाब से मोदी सरकार के 2014 से अब तक जिस अनुपात में युवा ग्रेजुएट हुए हैं.उसी अनुपात में युवा बेरोजगार भी हुए हैं ।अकेले ऑटो सेक्टर में ही साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोग सिर्फ 4 महीने के अंदर बेरोजगार हुए थे । इस साल भारतीय रेलवे 300000 लोगों की छंटनी करने जा रही है। रेलवे में अभी 13 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं जिन्हें कम करके 10 लाख किया जा सकता है। सरकार सोलह सौ करोड़ रूपया बचाने के लिए भारतीय सेना से 27000 जवानों की छटनी की तैयारी में है। तो राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार हर 2 घंटे में 3 बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं। 2018 में 12936 बेरोजगारों ने आत्महत्या की। जो आंकड़ा देश में किसान आत्महत्या से भी ज्यादा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 सालों में करीब 5 करोड़ लोग बेरोजगार हुए। शहरी युवाओं में बेरोजगार दर बढ़कर 18.7 प्रतिशत पहुंच गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तीन करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार हुए हैं। नोटबंदी से करोड़ों लोग बेरोजगार हुए हैं। सिर्फ लघु उद्योग में ही 35 लाख लोग बेरोजगार हुए हैं । यूथ के जिलाध्यक्ष मुहम्मद जहीरुद्दीन ने बताया कि
इस अभियान के द्वारा यूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश के करोड़ो बेरोज़गार युवाओं से मिलकर उनसे जुड़ने का संकल्प लिया है । अभियान के तहत यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के हर ज़िले के ब्लॉकों में जाकर बेरोज़गार नौजवानों को बेरोजगारी फॉर्म और मिस कॉल के माध्यम से जोड़ेंगे जिससे युवाओं की शक्ति को संघठित करके उत्तर प्रदेश को एक बेहतर प्रदेश बनाने के संकल्प से कार्यरथ होंगे।
उत्तर प्रदेश जो कभी अपनी युवा शक्ति की वजह से भारत का केंद्रे बिंदु हुआ करता था आज कई दशक से गैर जिम्मेदार सरकारों की अनदेखी की वजह से बेरोज़गारी और प्रवासी मज़दूरों की राजधानी के रूप में बनता जा रहा है।
आज उत्तर प्रदेश में जहाँ एक तरफ लाखों युवा अपनी नौकरियों में चयन का इंतज़ार कर रहे हैं वहीँ करोड़ो युवा किसी भी तरह के रोज़गार पाने से वंचित हैं। युवा कांग्रेस द्वारा प्रारंभ किए जा रहे हैं नौकरी संवाद अभियान में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अंकित मिश्रा,साबिर अली,सलाहुद्दीन,विधानसभा नेता मनीष जायसवाल,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष श्रीवास्तव,मोहन भारती,सकीम अंसारी, मुस्लिम अंसारी,कन्हैया सिंह,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जाहिद अली ,खुर्शीद आलम, अभय चौबे,इब्राहीम अली,विनय तिवारी,हजरत अली , उपेंद्र प्रताप सिंह,ग्रिजेश उपाध्याय,उमर अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।
