कुशीनगर में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दुसरे दिन हुआ रोमांचक मैच
पडरौना,कुशीनगर । सोमवार को पडरौना नगर से सटे बसंहिया बनवीरपुर में पांच दिवसीय अंजुमन इस्लामिया कप टेनिस बाल सर्कल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न क्रिकेट टीम से जुड़े खिलाड़ियों ने पहले दिन चार चार ओवरों का मैच खेला। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे बसपा नेता सलाउद्दीन हिंदल के साथ बसंहिया बनवीरपुर ग्राम प्रधान प्रत्याशी मुमताज अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मास्टर मुहम्मददीन सैफी,शाहिद रजा,अलीमुद्दीन हाफि जी,इस्तेखाब अहमद, सेराजुद्दीन,जफर राजा, मुहम्मद सैफ,समरे आलम,दानिश अहमद,रियाज अंसारी, खुर्शेद अख्तर,इंतखाब आदि मौजूद रहे।
