06 June, 2026 (Saturday)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये किया जागरूक:

(सहारनपुर) थाना सरसावा में पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेडिकल छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा  UP-112, महिला हेल्प लाइन-1090 आदि महिलाओं की सुरक्षा हेतु लागू की गई योजनाओ के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देते जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ0 दिनेश सिंह मर्तोलिया (प्रधानाचार्य), डॉ0 संजीव कुमार (एम0एस0), डॉ0 मोनिका सिंह (सी0एम0एस0), डॉ0 प्रीति सिन्हा (उप प्रधानाचार्य) के अलावा महिला पुलिसकर्मी, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed