रामलीला में कुप्पी युद्ध का Video हुआ वायरल, राम दल और रावण दल के बीच जंग, 247 साल पुरानी है परंपरा
यूपी के कौशांबी जिले में रामलीला के दौरान कुप्पी युद्ध का Video वायरल हो रहा है। बता दें कि इस युद्ध के दौरान राम दल और रावण दल के लोगों के बीच जंग होती है। ये परंपरा 247 साल पुरानी बताई जाती है।
भारत के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को दशहरा का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया है। बता दें कि इस पर्व को अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि दशहरा के दिन कई जगहों पर अलग-अलग तरह की परंपरा देखने को मिलती थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश के कौशांबी में भी दशहरा के दिन कुप्पी युद्ध का आयोजन होता है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग जुटते हैं। कुप्पी युद्ध में राम दल और रावण दल के लोगों के बीच युद्ध का आयोजन किया जाता है।

कुप्पी युद्ध का आयोजन
उत्तर प्रदेश के कौशांबी के दारानगर में 247 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला में परंपरा और रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां रामदल और रावण दल के सेनानियों के बीच कुप्पी युद्ध का आयोजन हुआ, जिसे देखने के लिए दूर-दराज के जनपदों और बड़े शहरों से दर्शक पहुंच रहे हैं। युद्ध के रोमांचक दृश्यों के बीच मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन भी मुस्तैद है।