06 June, 2026 (Saturday)

घंटाघर स्थित चौकी किशनपुरा पर तैनात आरक्षीगण द्वारा चंद घंटों में गुम हुए बैग को ढूंढकर मालिक को किया सुपुर्द

(सहारनपुर) मोहम्मद शोएब पुत्र गुलजार , मोहम्मद अहसान निवासीगण ग्राम सोमली थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर द्वारा चौकी किशनपुरा पर सूचना दी गई कि वह बस स्टैंड से टेम्पो से अपने घर जा रहे थे कि टेम्पो में उनका बैग छूट गया है। काफी प्रयास करने पर भी टेम्पो का पता नही लग सका है। जिस पर चौकी किशनपुरा पर तैनात आरक्षी राहुल कुमार व आरक्षी रणवीर सिंह द्वारा चंद घंटों में टेम्पो का पता लगाकर बैग जिसमें सैमसंग मोबाइल चार्जर व अन्य सामान था को लेकर मोहम्मद सुहेब व मोहम्मद अहसान को सुपुर्द किया गया। जिस पर उनके द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *