शिक्षक विद्यालय पहुंचकर समर्पण भाव से शिक्षण कार्य करें योगराज सिंह
(सहारनपुर) लॉकडाउन के चलते प्रदेश में लंबे समय के पश्चात शिक्षण कार्य प्रारंभ हो रहा है अतः सभी शिक्षक संपूर्ण समर्पण भाव से विद्यालय पहुंचकर बच्चों को सहज बनाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के साथ शासन की मंशा के अनुरूप सद्भाव पूर्वक भयमुक्त वातावरण सृजित करते हुए बच्चों को पुनर्मूल्यांकन करें तथा उनकी रचनाओं का आकलन करें प्रत्येक छात्र को प्रेरणा लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए आवश्यक शिक्षण टूल प्रिंट रिच कक्षाओं का भरपूर प्रयोग करें यह उद्गार मवी कला खंड संसाधन केंद्र पर एडी बेसिक योगराज सिंह ने शिक्षकों के प्रशिक्षण के अवसर पर व्यक्त किए उन्होंने कहा कि शासन के मंशा के अनुसार नए सत्र एवं विद्यालयों में शिक्षण कार्य आरंभ किया जाए ताकि बच्चे पूर्व की भांति शिक्षा को ग्रहण करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं
खंड शिक्षा अधिकारी बलिया खेड़ी बृजमोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा की अपने अपने विद्यालय में जाकर शिक्षक प्रशिक्षण में प्राप्त चिप्स और आधारशिला संदर्भ का क्रियान्वयन में सहायक प्रिंट रिच कक्षा कक्षों की छवि से बदले स्वरूप को बच्चों के पूर्व ज्ञान से जोड़ते हुए अग्रिम शिक्षण योजनाएं बनाकर शिक्षण कार्य पर बल्ले बृजमोहन सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर एसआरपी ,ए आर पी टीम के सदस्यों के अनुभवों और वक्तव्य को ध्यान में से सुनकर . अपने शिक्षण क्रियाकलापों में उन्हें सम्मिलित करें प्रशिक्षण दाताओं के रूप में विजेंद्र कुमार श्रीमती नीलू चोपड़ा प्रेम नौटियाल नईम अहमद तीनों में बहुत ही रोचक और गतिविधि पूर्ण ढंग से प्रशिक्षण अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया प्रशिक्षु अध्यापकों में अरविंद यादव अजीत सिंह उमेश कुमार जय कुमार सुशील योगेंद्र चांद मियां पूनम मिश्रा रेनू बाला प्रेरणा गुप्ता अंजलि भारद्वाज सरिता अमरीन बेगम उर्मिल कुकरेती बृजेश आशा योगिता ठाकुर अनुराग आदि मौजूद रहे एबीएसए बृजमोहन सिंह ने बताया कि मिशन प्रेरणा के अंतर्गत स्कूल को प्रेरक स्कूल बनाने हेतु प्रशिक्षण अध्यापकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है इसमें 541 शिक्षकों के बैच वार प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है
