ग्रामीण विकास मंत्री से मिले सांसद जगदम्बिका पाल प्रधानमंत्री आवास की समस्याओं से कराया अवगत
( सिद्धार्थनगर )। बर्डपुर एवं उसका बाजार विकास खंड के अंतर्गत किसी भी गरीब एवं पात्र को प्रधानमंत्री आवास न मिलने की समस्या को लेकर स्थानीय सांसद जगदम्बिका पाल ने बुधवार को दिल्ली में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मिलकर इससे अवगत कराया।
सांसद के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बुधवार को सांसद ने ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की साइड पर कुछ गांव सो नही कर रहे हैं इस समस्या से भी अवगत कराया। इस पर मंत्री ने वंचित ब्लॉकों उसका एवं बर्डपुर के पात्र लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना में सम्मलित कराने के लिए आश्वस्त किया। जिसके लिए सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार व्यक्त किया।
