भाजपा नेता अभिषेक पाल ने जरूरतमंदों में वितरित की राहत सामग्री
( सिद्धार्थनगर )।जोगिया विकास क्षेत्र के भुतहिया और सेमरा मे बाढ़ के कारण प्रभावित हुए जरूरतमंदों में युवा भाजपा नेता अभिषेक पाल ने राहत सामग्री का वितरण किया।
प्राप्त समाचार के अनुसार भाजपा नेता एवं सांसद जगदंबिका पाल के पुत्र अभिषेक पाल के द्वारा उक्त क्षेत्र में 1130 लोगों को राशन वितरित किया। अभिषेक पाल ने कहा कि गांव के लोग हैं फसल खराब होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ रही हैं। अभिषेक पाल ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि जो फसल बर्बाद हुआ है उसका भी मुआवजा मिल जाएग। इस दौरान अनीता देवी प्रधान, चंद्रभान पहलवान, रामकरन लेखपाल, अशोक कुमार, राजकुमार लेखपाल, त्रिजुगी चौहान, रसूल पूर्व प्रधान, डिंपल सिंह, अंबिका गोड अनूप बागी रवि जायसवाल, जहीर सिद्धकी, अखंड पाल, प्रिंस अमरिंदर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
