22 October, 2026 (Thursday)

व्यक्ति नहीं विचार थे बाबु गेंदा सिंह–रमापति राम त्रिपाठी

कुशीनगर । बाबू गेंदा सिंह विचार मंच सेवरही के तत्वाधान में स्व. बाबू गेंदा सिंह की 44 वीं पुण्य तिथि किसान पीजी कालेज सेवरही के परिसर में आयोजित की गयी। श्रद्धांजलि सभा एवं किसान गोष्ठी को संंबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने स्व बाबु गेंदा सिंह के व्यक्तित्व को किसी पार्टी,सरकार या जाति के बंधन से ऊपर बताते हुए कहा कि सम्पूर्ण क्षेत्र को अपना परिवार मानने वाले बाबु साहब सादगी के प्रतिमूर्ति थे। तीन बार कृषि मंत्री के रुप में उत्तर प्रदेश में किये गये इनके कार्यो को किसान, मिल का पत्थर मानते हैं।अपने दूर दृष्टि से बाबु साहब ने उस समय ही किसानों में जन जागरण पैदा कर दिया।सामाजिक क्षेत्र में प्रेम,भाईचारा और सद्भावना के प्रतीक बाबु साहब व्यक्ति नहीं विचार थे।मोदी जी ने कृषि और किसान को देश का जो एजेंडा बनाया है बाबु साहब ने उसकी परिकल्पना उस समय ही की थी।उनके जीवन,व्यवहार एवं विचारों से प्रेरणा लेना ही बाबु साहब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीयता से ओत प्रोत,सामाजिक चिंतक बाबु गेंदा सिंह ने कृषि व्यवस्था को नई दिशा देने का काम किया।किसान को राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान की भूमिका में लाने वाले स्व बाबु साहब ने कम लागत पर अधिक उत्पादकता के विचार को मूर्त रूप दिया।कंटेक्ट फार्मिंग का चिंतन बाबु गेंदा सिंह का ही बताया जाता है जिसको आधुनिक रुप में मोदी जी की सरकार ने लागू किया है।भारत कृषि प्रधान देश है इस वास्तविकता को समझते हुए भारत सरकार ने किसानों के हित में कृषि कानून बनाया है।आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक डा पी के राय ने स्व बाबु गेंदा सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि बाबु गेंदा सिंह गांव और किसान के पहचान थे। गुंडा,गंडक और गरीबी के लिए विख्यात इस क्षेत्र को बाबु साहब की सोच ने कृषि प्रधान बना दिया।उनके बाद की सरकारों ने किसान एजेंडा को भूला दिया।मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कृषि एवं किसानों को मजबूती प्रदान की।मोदी एवं योगी की सरकार में एक भी किसान ने कर्ज के बोझ से कभी आत्महत्या नहीं किया।डा राय ने भाजपा सरकार के किसान नीतियों पर विशद् चर्चा की।संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश राय ने किया।कार्यक्रम को भाजपा
जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी,जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश चंद ऊर्फ ओसियर सिंह,प्रहलाद प्रसाद केसरी, पूर्व प्रमुख विजय राय, गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय,मानसिंह चौहान, पूर्व प्राचार्य डा. उमाकांत राय, चेयरमैन धीरेंद्र राय, प्रबंधक अनूप राय, धनंजय राय, अजय राय,दीपक सिंह,केशव पांडेय, डा. विवेक पांडेय, डा. वीणा गुप्ता, डा. सीमा गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed