विधायक ने कूड़ा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
(सिद्धार्थनगर )। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर के पश्चिम गोला वार्ड में स्थापित प्राचीन शिव मंदिर से सदर विधायक श्याम धनी राही ने वार्डों के कूड़ा संग्रहण हेेतु दो छोटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर पालिका द्वारा वार्डों का कूड़ा संग्रहण के लिए दो टाटा छोटा हाथी ट्रिपल गाड़ी क्रय किया गया है। दोनों छोटे वाहनों को कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि इन वाहनों के आ जाने से नगरपालिका का कूड़ा वार्ड से बाहर ले जाने में आसानी होगी। नगरपालिका की इस पहल की सराहना करते हुए जनहित में लाभप्रद बताया।
चेयरमैन ने बताया कि इन वाहनों का क्रय स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किया गया है। उन्होंने कहा कि इन कूड़ा गाड़ियों से अब नगरपालिका के बाहर विस्तारित क्षेत्र में भी कूड़ा संग्रहण में नगरपालिका को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में सभासद शिव कुमार, फतेह बहादुर सिंह, धनंजय सहाय, अजहर हुसैन, सुरेश, सरवन श्रीवास्तव एवं बुद्ध विद्या पीठ डिग्री कालेज के प्रवक्ता डॉ शक्ति जायसवाल सहित आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
