वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्बारा सीएम ने आयुष बिभाग में किया नियुक्ति पत्र का वितरण
(सिद्धार्थनगर ) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा आयुष विभाग में नियुक्ति पत्र वितरण/ आयुष टेलीमेडिसिन योजना/ राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, पिपरा पांण्डेय, सिद्धार्थनगर व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कटकी, सिद्धार्थनगर में योग वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया। एनआईसी सिद्धार्थनगर में माननीय विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से जनपद सिद्धार्थनगर में नवनियुक्त 13 होम्योपैथिक तथा 04 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
