06 June, 2026 (Saturday)

कार्यों की हुई समीक्षा, समय से पूर करने पर जोर

(सिद्धार्थनगर )। उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2019-20) की प्रथम उपसमिति द्वारा अध्ययन भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के सभापति श्रीराम चन्द्र यादव की अध्यक्षता में जिले में कार्यरत निगमों के कार्यो की समीक्षा किया गया। समिति के सभापति श्रीराम चन्द्र यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय से कार्य पूरा करें ताकि रिवाइज्ड ऐस्टीमेट ना भेजना पड़े। समिति के सभापति एवं माननीय सदस्यो ने निगमों द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा किया गया तथा संबधित को निर्देश दिया गया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पूर्ण कराएं।

बैठक में जल निगम, सी एण्ड डीएस, यूपी पावर कारपोरेशन लि0, यूपी पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन, उप्र राज्य चीनी निगम, यूपी एग्रो, उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, यूपी स्टेट कान्सट्रेक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रेक्चर डेवलपमेण्ट कारपोरेशन, राजकीय निर्माण निगम, राज्य सेतु निगम, यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन, आवास विकास परिषद, पिछड़ा वर्ग वित्त एंव विकास निगम तथा राज्य सड़क परिवहन निगम आदि के कार्यो की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने समिति के सभापति श्रीराम चन्द्र यादव तथा सभी सदस्यों को अवगत कराते हुए बताया कि जनपद में अच्छे कार्य किये जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि बर्डपुर में 55 हजार एमटी का गोदाम है। मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। समय पर कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। बैठक में विधानसभा विधान परिषद के सदस्य करण सिंह पटेल (फतेहपुर) जटाशंकर त्रिपाठी (कुशीनगर), लालबहादुर (कौशाम्बी), संजू देवी (अम्बेडकरनगर), बृजेश कुमार प्रजापति (बादा), धीरेन्द्र बहादुर सिंह (रायबरेली), संतोष यादव सनी (गोरखपुर), रामवृक्ष सिंह यादव (प्रयागराज) तथा हीरालाल यादव (अयोध्या) तथा सूर्यभान सिंह सदस्य विधानसभा, अपर जिलाधिकारी (वि,रा) सीताराम गुप्त, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा राहुल गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास तथा समस्त कार्यदायी संस्थाओं एवं निगमों के अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *