संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
(सिद्धार्थनगर )। एटा जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा व उनके परिवार के साथ अमानवीय कृत्य एवं दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने एवं सीबीआई जांच की मांग को लेकर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्तागण कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम दीपक मीणा को मांग पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने एटा जनपद के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा व उनके परिजन के साथ न्याय की मांग किया। इस दौरान संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के जिला प्रभारी अरुण कुमार त्रिपाठी, अंजनी कुमार दूबे, हरिकांत पांडेय, विजय शुक्ल, अनूप पांडेय, करन श्रीवास्तव, राहुल द्विवेदी, दीप चंद, राजेश कुमार मिश्र सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
