लायंस क्लब सहारनपुर मयूर द्वारा फूड बैंक का किया सम्मान
(सहारनपुर ) लॉयंस क्लब सहारनपुर मयूर द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में फूड बैंक परिवार के कोरोना वारियर्स को कोरोना काल की दूसरी भयावह लहर में किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए सामूहिक रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस सम्मान समारोह में सहारनपुर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया इस अवसर पर फूड बैंक परिवार के सदस्य श्री प्रदीप यादव,श्री जगमोहन प्रजापति एडवोकेट,अभिषेक कपूर,अहमद खां,ओर श्री रमन शर्मा उपस्थित रहे फूड बैंक परिवार द्वारा लॉयंस क्लब सहारनपुर मयूर के प्रेसिडेंट लॉयन राजेश मेहता जी, सेक्रेटरी लॉयन श्री सत्येंद्र अरोड़ा जी, कोषाध्यक्ष लॉयन श्री राजेश सचदेवा जी और चेयर पर्सन लॉयन श्री राजन कपूर जी द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया
