8 नवंबर 2026 का पंचांग: रविवार को मनाया जाएगा दिवाली का पावन पर्व, जानें अभ्यंग स्नान से लेकर लक्ष्मी पूजन तक का शुभ समय
रविवार के दिन दिवाली का पावन त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन अभ्यंग स्नान और लक्ष्मी पूजन भी होगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं 8 नवंबर का पंचांग और सूर्योदय-सूर्यास्त के साथ ही राहुकाल का समय।
8 नवंबर 2026 का पंचांग: 8 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार का दिन है। रविवार की सुबह अभ्यंग स्नान किया जाएगा वहीं रात के समय लक्ष्मी पूजन और दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। रविवार को सुबह 11 बजकर 29 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी और उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं 8 नवंबर के शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राहुकाल।
8 नवंबर 2026 का पंचांग
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 8 नवंबर को दोपहर सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी
स्वाती नक्षत्र- 8 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक
आयुष्मान योग- 8 नवंबर को रात 3 बजकर 3 मिनट तक
8 नवंबर 2026 विशेष- दिवाली, अभ्यंग स्नान, लक्ष्मी पूजन
दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 04:54 ए एम से 05:46 ए एम तक
प्रातः सन्ध्या- 05:20 ए एम से 06:38 ए एम
अभिजीत मुहूर्त- 11:46 ए एम से 12:30 पी एम
गोधुलि मुहूर्त- 05:39 पी एम से 06:05 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:39 पी एम से 06:57 पी एम
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
अभ्यंग स्नान मुहूर्त
अभ्यंग स्नान कार्तिक चतुर्दशी तिथि को सूर्योदय के ठीक बाद किया जाता है। साल 2026 में उदयातिथि के अनुसार चतुर्दशी तिथि 8 नवंबर को है इसलिए अभ्यंग स्नान 8 तारीख को ही किया जाएगा। स्नान के लिए शुभ मुहूर्त नीचे दिया गया है।
अभ्यंग स्नान शुभ मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक
राहुकाल का समय
दिल्ली- शाम 04:10 से शाम 05:31 तक
मुंबई- शाम 04:37 से शाम 06:02 तक
चंडीगढ़- शाम 04:09 से शाम 05:30 तक
लखनऊ- दोपहर बाद 03:57 से शाम 05:19 तक
भोपाल- शाम 04:14 से शाम 05:38 तक
कोलकाता- दोपहर बाद 03:32 से शाम 04:56 तक
अहमदाबाद- शाम 04:34 से शाम 05:58 तक
चेन्नई- शाम 04:13 से शाम 05:40 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 06:37 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:31 बजे
