05 June, 2026 (Friday)

दून एकता शक्ति ट्रस्ट के द्वारा मोहल्ला छिपियान में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारंभ

( सहारनपुर )मोहल्ला छीपियान के वार्ड 45  में दून एकता शक्ति ट्रस्ट के द्वारा एक ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया जिसमें देहरादून से मुख्य अतिथि ट्रस्ट के ट्रस्टी सैम छेत्री व ट्रस्ट की वाइस प्रेजिडेंट वीना छेत्री ने रिबन काट कर ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया
सैम छेत्री ने बताया की दून एकता शक्ति ट्रस्ट लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों कार्य कर रहा है जिसमे सिलाई कढ़ाई केंद्र ब्यूटीशियन प्रशिक्षण बच्चों को स्कूली शिक्षा प्रदान करने जैसे आदि कार्य सम्मलित है इस मौके पर ब्यूटीशियन इंचार्ज आशा सब्बरवाल ने जानकारी देते हुए बताया की ब्यूटीशियन प्रशिक्षण में 16 वर्ष की उम्र से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा
उन्होंने बताया की 6 महा बाद प्रशिक्षण उपरान्त सफलता प्राप्त करने वालो को डिप्लोमा दिया जायेगा जो बच्चे कोरोना काल में स्कूल नही जा पाए या फिर इस दौरान नए बच्चों का एडमिशन नहीं हुए ऐसे बच्चों को ट्रस्ट की ओर से क्लास एक से  क्लास पांचवी तक शिक्षा दिलाई जायेगी
 इस अवसर पर नीलम चाणक्य विजय सैनी अशोक वर्मा भारत सब्बरवाल संध्या शर्मा पारुल चावला अंजू नेहा बौद्ध देहरादून से चम्पा थापा पायल थापा माया थापा पूनम थापा हेमा खेरका पूनम बसंती थापा गीता थापा रीना थापा एकता गुरुंग अंकित थापा आदि मौजूद रहे वहीं वार्ड 45 के पार्षद हाजी बाहर अहमद अंसारी को नीलम चाणक्य व आशा सब्बरवाल ने बुके भेंट कर सम्मानित किया
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *