कुशीनगर में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के मौके पर पडरौना में निकाली गईं प्रभातफेरी बनी एतिहासिक
पडरौना,कुशीनगर ।चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के मौके पर बृहस्पतिवार को जिले में जगह-जगह प्रभातफेरी निकाली गई। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड से जुड़े छात्र-छात्रा स्कूल परिसर से प्रभातफेरी निकालकर नजदीक के शहीद स्मारक स्थल पहुंचे,जहां सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गान कर वापस विद्यालय पहुंचे।
पडरौना नगरपालिका के जलकल भवन परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ईओ एएन सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,नपा के कर्मचारी स्कूली बच्चों के साथ भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। नपाध्यक्ष,ईओ,जिविनि उदय प्रकाश मिश्र, बीएसए विमलेश कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संबोधन सुना गया।
इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। इस दौरान एसडीएम कोमल यादव, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, बीएसए विमलेश कुमार, चेयरमैन विनय जायसवाल, प्रधानाचार्य मेजर जगमोहन तिवारी, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, कोतवाल अनुज सिंह, ईओ एएन सिंह, बीईओ एसएन सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, नीरज बंका, मनीष जायसवाल,रामेश्वर जी सभासद सुभाष सोनी कैसर बलाल,अब्दुल्ला, लिंकन सिंह,अतुल मिश्रा सुरेश रौनियार चंदन जायसवाल राकेश मद्धेशिया विजय यादव राजकुमार चौरसिया सुरेश चौरसिया रामाश्रय गौतम,सौरव सिंह,मोनू सिंह,छोटे राईनी,सोनू यादव शांति देवी,दीक्षा यादव,प्रमोद साहा,अरुण सिंह,महेंद्र प्रसाद,सतीश प्रसाद,रियाजुद्दीन,राजकुमार यादव,फूलचंद मद्धेशिया आदी मौजूद रहे।
