साइकिल से 39 सौ किलोमीटर भ्रमण करने वाले यात्री खिलाड़ियों का कुशीनगर आगमन पर क्रीड़ा भारती की टीम ने किया भव्य स्वागत
पडरौना,कुशीनगर ।क्रीड़ा भारती एंड टाइगर ग्रुप ऑफ एडवेंचर नागपुर द्वारा आयोजित साइकिल एक्सपेंडेशन 3900 किलोमीटर का भ्रमण कर कुशीनगर आगमन पर 6 साइकिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
बताते चलें कि साइकिल पर सवार होकर निकले प्रकृति के प्रति प्रेमभाव जागृत करने वाले में रविंद्र टरारे,संदीप वैद्य, प्रसाद देशपांडेय,श्रीकांत यूके,विजय भास्कर, नामदेव रावत बीते 19 जनवरी को साइकिल से भ्रमण करते हुए द्वारिका गुजरात से चलकर इटानगर पहुंचने के बाद सीधे यूपी के कुशीनगर सीमा पर पहुंचने पर इनका क्रीड़ा भारती की टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान हाटा में विधायक पवन केडिया,नगर पालिका हाटा के चेयरमैन मोहन बर्मा, बॉक्सिंग क्लब के राजेश गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्रा,प्रदेश सचिव डॉ अरुण कुमार प्रजापति कुशीनगर के विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी ने सभी साइकिल यात्रि खिलाड़ियों को माला व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। उधर कुशीनगर में साइकिल से विभिन्न प्रांतों से भ्रमण कर पहुंचे 6 साइकिल यात्रियों ने भगवान बुद्ध का दर्शन करने के बाद भंते रत्न,ओम प्रकाश जायसवाल से मिलकर गोपालगंज के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के गौरव प्राप्त अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार प्रजापति,मंत्री व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डीएन मिश्रा,अध्यक्ष पवन उपाध्याय,क्रीड़ा भारती के जिला महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा, जिला श्रम मंत्री राधे यादव,सह मंत्री गुड्डू गुप्ता,राजेश गुप्ता,प्रिंस यादव,साहिल,मुकेश यादव आदी मौजूद रहे।
