06 June, 2026 (Saturday)

बड़हरा ने उजारनाथ को पराजित कर जीता उद्घाटन मैच जेएमडी टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता

(कुशीनगर )।शनिवार को दुदही विकास खंड के दुमही में श्री देवामन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित जेएमडी टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बड़हरा ने उजारनाथ को पराजित कर अगले दौर में जगह बना लिया। बडहरा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज रिंकू के 60 रनों की बदौलत निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी उजारनाथ की पूरी टीम 55 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इस प्रकार बड़हरा ने उजारनाथ को 64 रनों के विशाल अंतर से हराया। रिंकू को मैन आफ दि मैच चुना गया। रंजन सिंह व सत्येंद्र खरवार पिंकू ने अंपायरिंग, दिलीप खरवार व विकास तिवारी ने स्कोरिंग तथा प्रिंस शुक्ल व  सोनू ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ अतिथिगण रमाकांत पांडेय, मुकेश गुप्ता, मुकेश खरवार, दहारी चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी, प्रेम तिवारी, पप्पू तिवारी, ओमप्रकाश, विशाल, हिमांशु बुलेट, टीपू, गौतम आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *