06 June, 2026 (Saturday)

कृषि बिल के विरोध मे भाकियू ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर। केंद्र सरकार के कृषि बिल वापस करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने  शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया । साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ।
 भाकियू के जिलाध्यक्ष ध्रुवनरायण यादव की अगुवाई मे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 5 जून को लागू किए गए अध्यादेश का किसान विरोध कर रहे हैं । सरकार भले ही इस कानून को एक देश एक बाजार के रूप में देखते हुए कृषि क्षेत्र मे सुधार की एक बड़ा कदम बता रही है, लेकिन भारतीय किसान यूनियन इस कानून को कृषि क्षेत्र में कंपनी राज के रूप में देख रही है ।  ज्ञापन मे यह भी कहा गया है कि कुछ राज्य सरकारें भी कृषि बिल को संघीय ढांचे का उल्लंघन मानते हुए इन्हें वापस लेने की मांग भी कर रही है । यही कारण है कि देश के अनेक हिस्सों में इसका विरोध किया जा रहा है । क्योंकि इस कानून से किसानों को कंपनी की बधुआ बनाए जाने का खतरा सता रहा है । कृषि में कानून नियंत्रण मुक्त भंडारण , आयात – निर्यात , किसान हित में नहीं है । इसका खामियाजा देश के किसान , विश्व व्यापार संगठन के रूप में ही भुगत रहे हैं । इस मौके पर लक्ष्मी यादव , रामविलास गुप्ता , शिव शंभू यादव , अशोक , महात्मा गुप्ता , रमाकांत तिवारी , राम जी , नगीना , नरेश चौधरी , श्री राम सिंह , उदय भान यादव , सुभाष कुशवाहा , गुलाब कुशवाहा , ध्रुव नारायण कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे ।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *