ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दों को हल कर विश्व पटल पर मोदी ने बढ़ाया सम्मान : राजेश पूर्व सांसद कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के खदही गांव में लगाई चौपाल कब बनेगा मंदिर पूछने वालों के मुंह पर जड़ गया ताला
(कुशीनगर )। कुशीनगर के पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की लोक कल्याणकारी, जनपक्षधर नीतियों व दूरगामी विकासपरक योजनाओं की वजह आज देश समूची दुनिया में सम्मान पा रहा है। राष्ट्रीय ज्वलन्त मुद्दों को हल करने के साथ केंद्र व प्रदेश सरकारें गरीब को खाद्यान्न, रसोई गैस, दवा इलाज, पढ़ाई, आवास मुहैया कराकर ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कराकर सरकार ने कुशीनगर के विकास का द्वार खोल दिया है। पूर्व सांसद गुरुवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर खदही गांव में आयोजित पार्टी के चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को देख विपक्षी दल हताश व निराश हो हैं। भाजपा ने जनता से जो वादा किया उसे पूरा किया। राम मंदिर और धारा 370 को लेकर जो लोग पार्टी पर तंज कसते थे, अब चुप हैं। मानो पीएम ने उनके मुंह पर ताला जड़ दिया है। कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने, चीन की हेकड़ी निकालने और पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देकर देश का सिर ऊंचा उठाने कार्य किया है। कोविड से जब पूरी दुनिया सदमे में थी तब भारत ने बढ़ चढ़कर सहायता की जो अब भी जारी है । बुरे दौर में अर्थव्यवस्था संभाली और विकास कार्यो को रुकने नहीं दिया। जनता की खुलकर मदद की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पूर्वांचल व पश्चिम बिहार के जिलों के विकास का भाग्य जगाने वाला साबित होगा। अब भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कार्यकर्ता जनता के बीच रहें व जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे विपक्ष के मंसूबे को विफल करे। मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। चौपाल को अनिल प्रताप राव अमित पांडेय, दीपक शर्मा, शक्ति राव चंदेल प्रियेश पाठक ने भी सम्बोधित किया। शम्भू गुप्ता, इन्द्रासन वर्मा,प्रियेश पाठक, राजू जायसवाल श्यामबिहारी कुशवाहा भोला कुशवाहा मुन्ना राय अमरनाथ वर्मा युवा नेता दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
