06 June, 2026 (Saturday)

समाज के करीब रहने वाले चौकीदारों की भूमिका कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण : जितेंद्र चौकीदारों की बैठक

(कुशीनगर )। होलिका दहन, होली, शबे बरात व आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपादित कराने के लिए तुर्कपट्टी थाना परिसर में चौकीदारों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चौकीदारों को उनके कर्तव्यों व कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि समाज के सबसे करीब रहने वाले चौकीदारों की जिम्मेदारी सुरक्षा तंत्र में सबसे महत्वपूर्ण है। आप सभी को छोटी बड़ी सभी घटनाओं के बारे में सूक्ष्मतम जानकारी रखनी पड़ेगी। आपकी सटीक सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। चूक या लापरवाही से अराजकतत्वों का मनोबल बढ़ेगा। एसएचओ ने कहा कि
पुलिस के लिए किसी भी मामले में संपर्क करने के लिए सबसे पहले चौकीदार ही हैं। क्योंकि चौकीदार पुलिस का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि चौकीदारों की अपनी जिम्मेदारी होती है तथा वह पुलिस का सहयोग करने में आगे आएं। अपराध नियंत्रण में सहयोग करें। उन्होने चौकीदारों से अपराध नियंत्रण के लिए सुझाव भी मांगे। कहा कि मिलजुल कर ही थानाक्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर कर सकते हैं। एसआई डीके गौतम ने चौकीदारों को पुलिस का सारथी बनाने की पहल की है। चौकीदारों की मीटिंग में उनसे सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण कराने की अपील भी की। बैठक को एसआई मृत्युंजय सिंह, राम सहाय यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान दिनेश यादव, विनोद यादव, पदुमनाथ सिंह, अभय मिश्र, अनिल यादव, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *