06 June, 2026 (Saturday)

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा व्लाक स्तरीय आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह

कुशीनगर। धन संचय व ज्ञान बाटने की वस्तु है। ज्ञान बाटने से कई लोगों की इमारतें खड़ी हो जाती है। ईश्वरीय कार्य के लिए आप बने है, जिस देश की प्राइमरी शिक्षा सुधर जाएगी। उस देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता। इसके लिए हमेशा योग्यता व क्षमता बढ़ाने की जरूरत होती है।
उक्त बातें बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के मजीठिया सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कुशीनगर विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी ने कही। आगे कहा कि हर उत्सव को लेकर मन में एक संकल्प होता है। दीपावली व होली की उत्सव की तरह ही ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य भी संकल्प पूर्ति ही है। कोविड काल में जो बच्चे स्कूल से दूर रहे उन्हें कैसे हम शिक्षा से जोड़े, डिजिटल तरीके से बच्चों को कैसे पढ़ाये..? ज्ञानोत्सव इसका संकल्प व प्रेरणा है। विधायक त्रिपाठी ने शिक्षकों की योग्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछली सरकारों को शिक्षा की कोई चिंता नहीं थी पर आज योगी सरकार द्वारा विद्यालयों को कैसे आकर्षित बनाया जा सकता है। इसके लिए छोटी छोटी बिंदुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सरकार की सोच आसान तरीको का इस्तेमाल कर बच्चों के ज्ञान को कैसे बढ़ाया जा सके इसका मंथन व प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है। प्रेरणा ज्ञानोत्सव विद्यालय का प्रेरक बनाने की सकारात्मक पहल है। इसके जरिए बच्चों में उत्साह संचार की कोशिश की जा रही है। त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को संस्कारयुक्त नैतिक शिक्षा मिले। तभी उनके अंदर आगे बढ़ने की ललक पैदा होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार शत-प्रतिशत साक्षरता के लिए परिषदीय शिक्षा पर जोर दे रही है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की शिक्षा के प्रति बनाई गई रणनीति का असर है कि आज परिषदीय विद्यालय निजी विद्यालयों से बेहतर हो रहे हैं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए विमलेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों के शिक्षा का स्तर उठाने और सामुदायिक सहभागिता से विद्यालयों की स्थिति कैसे बेहतर की जाएं, विषय पर शिक्षक-शिक्षिकाएं के बीच चर्चा की। बुद्ध पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ अमृतांशु कुमार शुक्ल व नगरपालिका कुशीनगर के ईओ प्रेमशंकर गुप्त, भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र मिश्र ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। विधायक त्रिपाठी व उपस्थित अतिथियों ने ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा लगाए गए टीएलएम प्रदर्शनी मेला का अवलोकन भी किया। इस दौरान रुपेश कुमार बरनवाल, अंकिता द्विवेदी, सुमन, अफसाना, शरीफ अख्तर, विजय प्रताप सिंह, रुचि सिंह,प्रीति सिंह, मुल्कराज आनंद,ममता कुमारी, धर्मेंद्र गोंड, शिवांगी पांडेय, सुशील कुमार शर्मा, चंदा चौबे, पूनम रानी, महेश कुमार, विभा गुप्ता, किरणलता, अर्चना सिंह, नीशू विश्वकर्मा,रश्मि सिंह तोमर,दुर्गेश यादव, निशा ओझा, स्नेह तिवारी, सुनीता सिंह, दीपमाला सिंह, आरिफ खान आदि ने अपने अपने विद्यालय के रोचक व ज्ञानवर्धक टीएलएम का स्टाल लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ अनूप कुमार गुप्ता व संचालन पयोदकांत मिश्र व एआरपी अजय कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पुण्यप्रकाश तिवारी, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, भगवंत सिंह, राजेश शुक्ल, एसआरजी नागेश्वर दुबे, नागेंद्र तिवारी, छेदी प्रसाद, महेश रजक, अमीरुलहक, शैलेश त्रिपाठी, यशोनंदरन द्विवेदी, अशोक पांडेय, राजीव नयन द्विवेदी, हरेंद्र चौरसिया, अमरप्रकाश पांडेय, कृपाशंकर तिवारी, आलोक कुमार तिवारी, संतोष कुमार गोंड, ध्रुव नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *