एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौपा ज्ञापन
कुशीनगर। जिले के बार्डर पर स्थित तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर सोमवार को क्षेत्र के दर्जनों गाँव के लोगों ने रेलवे स्टेशन के समीप धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम तमकुहीराज को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जब छोटी लाइन था तब यहाँ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हुआ करता था किंतु अब नहीं, जिससे करीब 40 गाँव के लाखों लोगो को आने-जाने मे काफी दिक्कतो का सामना करना पड रहा है।
एसडीएम को सौंपे गये ज्ञापन मे ग्रामीणो ने कहा कि अति पिछड़ा क्षेत्र होने के वजह से इस क्षेत्र मे रोडवेज बसो का संचालन नही होता है। जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहो पर आने-जाने का ट्रेन ही मात्र एक सुलभ संसाधन है। इन ट्रेनों का हाल्ट स्टेशनों पर ठहराव नही होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों ने तरयासुजान स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव और यहां आरक्षण केंद्र स्थापित करने की मांग की है। मौके पर पहुचे एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुकी ने ग्रामीणों की इस समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सिकंदर राय, गोविन्द राय, दीपेंद्र कुमार, दिनेश मद्धेसिया, प्रदीप चौरसिया, प्रताप राय, बच्चा राय, गोपी, मोहन राय आदि उपस्थित रहें।
