06 June, 2026 (Saturday)

सुनील श्रीवास्तव अध्यक्ष व उमेश वर्मा महामंत्री निर्वाचित तमकुहीराज बार एसोसिएशन का चुनाव

कुशीनगर। शुक्रवार को संपन्न हुए बार एसोसिएशन तमकुहीराज के चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए मतदान हुआ जिसमें सुनील कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष व उमेश वर्मा महामंत्री निर्वाचित घोषित हुए। शेष पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वरिष्ठ एडवोकेट बीके मिश्र, एचएन सिंह, नंदलाल सिंह, पुष्कर नाथ श्रीवास्तव, महाराणा प्रताप सिंह के देखरेख में सुबह 10.30 बजे से 2.30 बजे तक मतदान हुआ। 3 बजे से मतगणना हुई। इसमें सुनील कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व अध्यक्ष अशोक राय को 5 मतों से पराजित किया। कुल 116 में से 114 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था, एक मत निरस्त घोषित होने के बाद सुनील को 59 व अशोक को 54 वोट मिले। मंत्री पद के लिए उमेश कुमार वर्मा 63 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अवनीश कुमार मिश्र को 12 वोटों के अंतर से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विभूति यादव, उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता व मुहम्मद जमील अहमद, संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार गौतम, मारकंडेय वर्मा, अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष जाबिर अली व कार्यकारिणी सदस्य के लिए ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मोहर्रम अली, राधेश्याम सिंह का एकल पर्चा होने से निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। इस दौरान भाजपा नेता बैरिस्टर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष हरिकेश पांडेय, उमाकांत तिवारी,हरिहर कुशवाहा, अमरजीत जायसवाल, रकीब आलम, अखिलेश्वर प्रताप द्विवेदी, दीपक राय, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *