कुशीनगर में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
पडरौना,कुशीनगर । सोमवार को पडरौना नगर से सटे बसंहिया बनवीरपुर में तीन दिवसीय अंजुमन इस्लामिया कप टेनिस बाल सर्कल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न क्रिकेट टीम से जुड़े खिलाड़ियों ने पहले दिन चार चार ओवरों का मैच खेला। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 55 के उम्मीदवार साद्दाब अहमद के साथ बसंहिया बनवीरपुर ग्राम प्रधान प्रत्याशी निमम उर्फ डबलू अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मास्टर मुहम्मददीन सैफी,शाहिद रजा,अलीमुद्दीन हाफि जी,इस्तेखाप अहमद, सेराजुद्दीन,जफर राजा, मुहम्मद सैफ,समरे आलम,दानिश अहमद,रियाज अंसारी आदि मौजूद रहे।
