कृतिका दाँत अस्पताल के दन्त चिकित्सको ने कैम्प लगाकर छात्रो का किया नि: शुल्क परीक्षण
( सिद्धार्थनगर ) गाँधी आदर्श विद्यालय में ब्लाक रोड पर स्थित कृतिका दाँत अस्पताल के चिकित्सकों ने कैम्प लगाकर अध्यापकों तथा छात्र छात्राओ के दाँतों की जाँच कर सुरक्षा के विभिन्न उपाय बताये।
मिली जानकारी के मुताबिक कृतिका दाँत अस्पताल के एमडीएस चिकित्सक डॉ॰ अनुराग तिवारी एवं बीडीएस चिकित्सक डॉ॰ श्वेता शुक्ला ने कस्बे के जीएवी इण्टर कालेज के छात्र छात्राओ को दाँतों की जाँच कर उन्हें दाँतों में होने वाले पायरिया रोग , दाँतों से खून आने से बचाव हेतु तथा ब्रश करने का सही तरीका बताया। डॉ॰ अनुराग तिवारी ने बताया कि समय समय पर इसी तरह अन्य जगहों पर नि : शुल्क जाँच कैम्प लगाकर उपचार किये जाने की प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा , अशोक कुमार , प्रवीण कुमार , रवि अग्रहरि , गुलाब चन्द मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
