एड्स क्लाइण्ट (मरीजों) को किया गया जागरूक
(सिद्धार्थनगर )। एआरटी सेन्टर जिला संयुक्त चिकित्सालय में सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित जागरुकता कैम्प का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि संदीप चौधरी पर्यवेक्षक समाज कल्याण विभाग, भानु प्रताप सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी नौगढ़, आरके त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी उसका बाजार, बलिराम सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी लोटन व डॉ॰ आरबी राम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआरटी सेन्टर के नोडल अधिकारी डॉ॰ सीबी चौधरी ने की।
इस मौके पर कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ॰ मो० अकरम ने कहा कि जागरूक होकर ही हम सब एड्स से सुरक्षित रह सकते है और लोगों को सुरक्षित रख भी सकते है।
संदीप चौधरी पर्यवेक्षक समाज कल्याण विभाग के द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। विहान के परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय ने बताया कि क्लाइंटो को किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो तो विहान उनका रजिस्ट्रेशन के साथ ही साथ लाभ मिलने तक सहयोग करती है।
एक क्लाइंट (मरीज) ने सभी को विस्तार से बताया कि किस प्रकार वो कई सालों से एड्स रोग से ग्रसित होकर भी नियमित दवा व पौष्टिक आहार लेकर अपना जीवन सामन्य लोगों की तरह जी रहा है। आप लोग भी हमारी तरह ही जागरुक होकर व नियम का पालन करते हुये सुखमय जीवन जी सकते है।
क्लाइंटो को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एआरटी सेन्टर के परामर्शदाता सिद्धेश्वर पाण्डेय, आशुतोष त्रिपाठी, किरन अग्रहरि, डाटा मैनेजर सलीम सिद्दीकी, अरुण कुमार त्रिपाठी, नर्स रुपम सिंह, अजय यादव, जय प्रकाश सिंह, रकीबुल्लाह विहान के परियोजना समन्वयक कामरान सिद्दीकी, परामर्शदाता प्रदीप कुमार, राजेश्वर की उपस्थिति रही।
