मिशन रोजगार के अन्तर्गत युवा सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न
( सिद्धार्थनगर ) बढ़नी ब्लाक सभागार में युवाओं को रोजगार हेतु प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित मिशन रोजगार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बीजेपी के जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि ने युवाओं का सम्मेलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास मिशन योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण देकर रोजगार देने का काम किया है जिससे करोड़ों युवाओं को रोजगार मिला है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के बढ़नी मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। युवाओं की दशा और दिशा सँवारने के लिए भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने एक मुहिम चलाकर युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का काम किया है। इन बीते चार वर्षों में हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।
कार्यक्रम आयोजक ब्लाक डवलपमेंट आफीसर बढ़नी सतीश कुमार सिंह ने आये हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि मिशन रोजगार के तहत क्षेत्र में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना , उन्हें खेल सम्बन्धी उपकरणों को प्रदान करने से लेकर गाँवों में युवाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु व्यायामशाला की स्थापना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे युवा पीढ़ी लाभान्वित हो रहा है। शासन और सरकार की मंशानुरूप हम सभी का दायित्व है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के साथ ही खेल के प्रति सदैव प्रोत्साहित करते रहे ।
इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी ( नोडल ) आरपी सिंह , मण्डल महामंत्री राधेश्याम तिवारी , भाजपा युवामोर्चा बढ़नी मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित युवक मंगलदल के अतिरिक्त भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
