सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिले सांसद शोहरतगढ़ में बाईपास बनाने की माँग
(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने शोहरतगढ़ नगर पंचायत के बाहर बाहर बाईपास बनाने की मांग को लेकर उन्होंने अपना पत्र सौंपा।
बुधवार को दिल्ली में डुमरियागंज लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद जगदम्बिका पाल दिल्ली में सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले। बताया कि राष्टीय राजमार्ग 730 जो शोहरतगढ़ के बीचों बीच निकलता है जिसके कारण वहां कि जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सांसद ने पत्र देकर शोहरतगढ़ के बाहर- बाहर बाईपास बनवाने की मांग की। ज्ञातव्य हो कि शोहरतगढ़ नगर में कोई बाई पास नहीं होने के कारण आये दिन नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है ।
