31 October, 2026 (Saturday)

हनुमान प्रतिमा के सामने टू-पीस में महिला बॉडी बिल्डरों ने दिए पोज, कांग्रेस ने बताया फूहड़

रतलाम (मप्र): मध्य प्रदेश के रतलाम में हुई 13वीं जूनियर मिस्टर इंडिया 2023 नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप तब विवादों में आ गई जब मंच पर 5 फीट की हनुमान जी की प्रतिमा के सामने टू पीस में महिला प्रतियोगी शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में पोज देते नजर आई। बताया जा रहा है रविवार को सुबह शुरू हुई प्रतियोगिता की शुरुआत कन्या पूजन और हनुमान जी की पूजा से हुई जो कि खुद भाजपा के महापौर ने की थी। इस दौरान महिलाओं ने मूर्ति के सामने ही कॉस्टयूम और सैंडल पहन कर शरीर सौष्ठव प्रदर्शन किया उसको लेकर प्रदेश भर में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने सोशल मीडिया पर विरोध भी दर्ज कराया है।

कांग्रेस ने आयोजन स्थल को गंगाजल से धोया

वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता मंडी इलाके में इकट्ठा हुए और घटना के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पारस सकलेचा ने कहा, ”प्रतियोगिता के नाम पर जो अश्लीलता परोसी गई है वह बेहद शर्मनाक है। इस प्रतियोगिता के बैनर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी फोटो लगे थे, हनुमान जी का फोटो लगा था वहां पर मातृशक्ति का यह अपमान भारतीय जनता पार्टी के असली चेहरे को दिखाता है।” कांग्रेस ने स्पर्धा आयोजन स्थल को गंगाजल से धोया है।

महिला बॉडीबिल्डर टू पीस में पोज दे रही थी।

महिला बॉडीबिल्डर टू पीस में पोज दे रही थी।

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर छाए पोस्टर के मुताबिक इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के बैनर के तले यह बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता रतलाम शहर विधायक चेतन कश्यप, प्रहलाद पटेल और ऑर्गेनाइजिंग कमेटी द्वारा स्थानीय विधायक सभागृह में कराई गई थी। मंच पर लगे होर्डिंग में साफ लिखा था रिकॉग्नाइज बाय मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स। 2023 की नेशनल चैंपियनशिप के तहत ये 13वीं जूनियर मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता थी जिसका समापन रविवार को हुआ इस दौरान विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में तमाम बॉडी बिल्डर्स ने संगीत की धुन में अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन किया।

बीजेपी नेताओं ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस नेता जहां बजरंग बली की प्रतिमा के सामने महिला प्रतियोगियों के प्रदर्शन के बाद विवाद खड़ा करते नजर आए, वही सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक पोस्ट पर जिसमें बॉडी बिल्डर स्पर्धा के वीडियो और फोटो के साथ भाजपा के नेताओं आयोजन समिति के फोटो भी लगे थे पर बीजेपी के नेता भड़क गए। महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों समेत तमाम पदाधिकारी पुलिस थाने पहुंचे जहां पर सोशल मीडिया पर महिला बॉडी बिल्डरों पर कमेंट करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों हंगामा किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed