शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्रों का हुआ सत्यापन किसानों के आधार नंबर, नाम सुधार व ओपेन सोर्स डाटा का हुआ सत्यापन
कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी के पंचायत भवन परिसर में कृषि विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टीए मदन गोपाल गौतम ने सेमरा हर्दोपट्टी न्याय पंचायत के विभिन्न गांवों के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित पात्र किसानों के आधार नंबर, नाम सुधार व ओपेन सोर्स डाटा का सत्यापन किया। शिविर में करीब 155 किसानों ने अपने दस्तावेजों की जांच कराई। जिसमें से 42 पात्र किसानों के दस्तावेज में त्रुटि पाए जाने पर डाटा सुधार हेतु लिया गया। टीए ने कहा उक्त योजना के अंतर्गत जिन पात्र किसानों की किस्त नहीं आ रही वे संबंधित तकनीकी सहायक से संपर्क कर समस्या का समाधान करा लें। इस दौरान प्रधान संतोष उर्फ खोखा सिंह, लेखपाल जावेद आलम, किसान रमेश सिंह, विमलेश सिंह, कमलेश गुप्ता, रंजीत प्रसाद, अकलू चौहान, महंत सिंह, विकास सिंह, दूधनाथ पटेल, प्रभुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
