कुशीनगर में पडरौना के बसंहिया के मदरसा में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
पडरौना,कुशीनगर। 72 वे गणतंत्र दिवस की धुम जहां सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयो प्रतिष्ठानो मे देखने को मिली वहीं जनपद के विभिन्न मदरसो मे भी मिली जहां तिरंगा झंडा फहराया गया और देश के आजादी मे कुर्बानी दिये वीर सपूतो को भी याद किया गया। पडरौना नगर से सटे बसहिया बनबीरपुर के मकतब मे फहराया गया,जबकि जनपद के तमाम मदरसो पर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडारोहण किया गया। इस दौरान पर ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
