कुशीनगर में गणतंत्र दिवस आज,तिरंगे को लेकर दिखा जुनून
पडरौना,कुशीनगर : देश में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर बाजार में तिरंगे की दुकानें सज उठी थी। पडरौना शहर के कोतवाली चौक पर सजी दुकान पर स्माल फ्लैग से लेकर विभिन्न साइज में तिरंगा उपलब्ध रहा। तिरंगा पट़्टी,तिरंगा हैंड बैंड,बैज तिरंगा,तिरंगा टोपी आदि की जबरस्त युवा और बच्चों में मांग रही। बच्चों पर देश प्रेम छाया हुआ था। गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने को युवा और बच्चे तिरंगा खरीद रहे थे। वहीं विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों द्वारा भी तिरंगे की खरीदारी की जा रही थी। हर किसी पर देश भक्ति का रंग चढ़ा हुआ था। गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। देश में गणतंत्र दिवस दिलाने वाले लोगो को याद किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पुलिस लाइन में शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। पडरौना शहर के तिलक चौक से लेकर कोतवाली चौक व सुभाष चौक के आलावा कसया मोड़ पर सजी तिरंगे की दुकानों में विभिन्न साइज में तिरंगा उपलब्ध रहा। बच्चों को सबसे अधिक स्माल फ्लैग पसंद आ रहा था। हैंड बैंड तिरंगे की मांग रही। युवाओं में तिरंगा पट्टी और तिरंगा टोपी पसंद की जा रही थी। बैज तिरंगे भी पसंद किया जा रहा था। पंद्रह रुपये से लेकर सौ रुपये में राष्ट्रीय ध्वज बिका।
