06 June, 2026 (Saturday)

भीमापार रेलवे क्रॉसिंग खोलने को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद अंडर पास बनाने का मिला आश्वासन

( सिद्धार्थनगर )।  भीमापार स्थित रेलवे क्रॉसिंग को पुनः खोलने की मांग को लेकर स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल बुधवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिले और उन्हें मांग पत्र सौंपा।
सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय के भीमापार रेलवे फाटक के बंद होने से दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित होने से उत्पन्न परिस्थितियों एवं स्थानीय जनता की समस्याओं को लेकर बुधवार को दिल्ली में भारत सरकार के रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने मंत्री जी को समस्याओं से अवगत कराया और भीमापार रेलवे फाटक को  तत्काल खोलने की मांग की। उन्होंने इस समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए रेलवे मंत्रालय से एक रेलवे अंडर पास बनाने की मांग को लेकर पत्र भी सौंपा। सांसद ने बताया कि रेल मंत्री जी ने भीमापार रेलवे फाटक खोलवाने का आश्वासन दिया है और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे अंडर पास बनाने के लिए आश्वस्त किया है। जिसके लिए उन्होंने सिद्धार्थनगर की जनता की तरफ से मंत्री जी को हृदय से आभार व्यक्त किया है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *