06 June, 2026 (Saturday)

भाजपा नेता अभिषेक पाल ने बीडीसी एवं ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित उसका एवं शोहरतगढ़ ब्लॉक में आयोजित हुआ स्वागत समारोह

( सिद्धार्थनगर )।   युवा भाजपा नेता एवं स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल के पुत्र अभिषेक पाल ने स्वागत समारोह के जरिए क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधानों को सम्मानित किया।
बुधवार को जनपद के उसका बाजार एवं शोहरतगढ़ विकासखंड कार्यालय परिसर में आयोजित बीडीसी एवं ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में भाजपा नेता अभिषेक पाल बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीडीसी एवं प्रधानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विकास खण्ड-शोहरतगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य गण/ग्राम प्रधान गण के स्वागत समारोह का आयोजन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव के अध्यक्षता में ब्लाक परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता अभिषेक पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में  विजयकांत चतुर्वेदी विपिन सिंह,कन्हैया पासवान,अजय उपाध्याय,पराग राम यादव,लवकुश सैनी,इंद्रेश चौरसिया, लवकुश दुबे पहलवान,नीलेश चौधरी,शहाबुल,प्रधान कमल सिंह, गुड्डू सिंह,अमरेंद्र पाल,प्रिन्स मनोज चौबे सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधान आदि उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *