ए आर टी ओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तिम दिन समापन समारोह में किया गया विचार गोष्ठी
( सिद्धार्थनगर ) ‘‘प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह 22 से 28 जुलाई तक मनाया गया। सप्ताह के अन्तिम दिन आज 28 जुलाई को पूर्वान्ह में ओवरलोडिंग, सड़क के किनारे खड़े अवैध वाहनों एवं रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप की सद्भावना पूर्ण चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 42 वाहनों को चेक किया गया तथा उन्हें कोविड-19 से बचाव व सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियों क्लिप का मोबाइल में दिखाया गया। तदोपरान्त कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सिद्धार्थनगर में समापन समारोह तथा टैम्पो/टैक्सी यूनियन एवं ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुदामा प्रसाद, अपर उप जिलाधिकारी(न्यायिक), सिद्धार्थनगर नगर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। प्रेस यूनियन के अध्यक्ष एम॰पी॰ गोस्वामी जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनसामान्य को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इसी क्रम में प्रवेश कुमार सरोज, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) ने जनसाधारण से यातायात नियमों के पालन का अनुरोध किया। सुदामा प्रसाद, अपर उप जिलाधिकारी(न्यायिक) द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में शपथ ग्रहण कराया गया। , सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन) आशुतोष कुमार शुक्ल द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, माल वाहनों में ओवर लोडिंग न करने की सलाह दी गई तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगन्तुकों को प्रतिभाग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
