05 June, 2026 (Friday)

सभी स्कूलों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं – जिलाधिकारी अध्यापकों को कोरोना की द्वितीय डोज लगवाना सुनिश्चित करें- अखिलेश सिंह

( सहारनपुर ) जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी स्कूलों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग की प्राथमिकता के अनुसार सभी विद्यालयों के शौचालय साफ-सुथरे एवं क्रियाशील रहें। सभी विद्यालयों के हैण्डपम्प भी सुचारू रूप से काम करते रहें।  श्री अखिलेश सिंह आज कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिन अध्यापकों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लग गयी है। उन्हे सितम्बर माह में ही द्वितीय डोज लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण कर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि विद्यालय में संबंधित स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। विद्यालयों में पठन पाठन की सामग्री समय से उपलब्ध करायी जाए तथा दीक्षा एप के उद्देश्यों को पूर्ण किया जाए। उन्होने मिशन ई-पाठशाला को निरन्तर संचालित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालयों में मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाए तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान कमियां पायी गयी तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रविदत्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अम्बरीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा त्रिपाठी तथा सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *