थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार बदमाशों को गिरफ़्तार किया, शस्त्र बरामद
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा के मार्गदर्शन एवं एसपी सिटी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण एव अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के कुशल पर्यवेक्क्षण मे प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में हसनपुर चौकी प्रभारी लोकेंद्र राणा ने पुलिस टीम साथ द्वारा गश्त के दौरान कांशीराम कालोनी से पहले बगिया के पास से चोरी की योजना बनाते हुये चार बदमाशों साहिल उर्फ सलमान पुत्र नौशाद निवासी काशीराम कालोनी थाना सदर बाजार सहारनपुर, नितिन पुत्र विजय निवासी उपरोक्त, विशु पुत्र सुरेशपाल निवासी अनुपम विहार थाना सदर बाजार सहारनपुर व आलिम उर्फ मोटा पुत्र तरावली निवासी मवी कलां थाना सदर बाजार सहारनपुर को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चार अदद नाजायज चाकू भी बरामद हुये हैं, इस सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 449/21 धारा 398/401 IPC, मु0अ0सं0 450/2021 धारा 4/25 A ACT, मु0अ0सं0 451/2021 धारा 4/25 ACT, मु0अ0सं0 452/2021 धारा 4/25 A ACT एवं मु0अ0सं0 453/2021 धारा 4/25 A ACT पंजीकृत किये गये। अभि०गणो के पूर्व के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है, गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया। सब-इंस्पेक्टर लोकेंद्र राणा ने गश्त के दौरान बदमाशों को गिरफ़्तार कर एक बड़ी घटना को होने से बचाया साथ ही यह भी साबित किया कि सदर बाज़ार पुलिस 24 घण्टे गश्त कर रही है, थोड़ी सी चूक बदमाशों के हौसले बुलंद कर देती, लेकिन जहा लोकेंद्र राणा जैसे पुलिस अधिकारी हो वहां बदमाशों की किसी भी सूरत में खैर नही है, इससे पहले भी सदर बाज़ार में रहते हुए उन्होंने बड़े बड़े अपराधियों की कमर तोड़ी है, इतना ही नही एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में भी अहम भूमिका निभाई, जहा भी सब-इंस्पेक्टर लोकेंद्र राणा रहते है वहा अपराधी व अपराध कोसों दूर रहता है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में।
-उ0नि0 श्री लोकेन्द्र राणा थाना सदर बाजार,
-उ0नि0 श्री शैलेन्द्र चिकारा थाना सदर बाजार। का0- कपिल कुमार, अनुज कुमार थाना सदर बाजार शामिल रहें।
