21 October, 2026 (Wednesday)

लाभार्थियों के खाते में पहुंची प्रधानमंत्री आवास की प्रथम व द्वितीय क़िस्त

श्रावस्ती।  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वित्तीय वर्ष 2020-21 के लाभार्थियों को आवास की प्रथम एवं द्वितीय किश्त की धनराशि का आॅनलाइन हस्तान्तरण एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनपद के प्रधानमंत्री आवास के प्रथम किश्त के 2454 लाभार्थियों के खाते में रू0-9 करोड़ 81 लाख 6 हजार  की धनराशि एवं द्वितीय किश्त के 1202 लाभार्थियों के खाते में रू0-8 करोड़ 41लाख 40 हजार की धनराशि, इस प्रकार कुल 18 करोड़ 23 लाख,इस प्रकार कुल 3656 लाभार्थियों के खातों में धनराशि का आॅनलाइन हस्तान्तरण किया गया।
वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास पाने वाले सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उन्होने कहा कि इस योजना ने देश के गांव की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है। इससे लोगों के सपने व उम्मीदें जुड़ी है। इस योजना ने लोगों में विश्वास जगाया है कि आज नहीं तो कल अपना आशियाना जरूर मिलेगा। यूपी उन प्रांतों में शामिल जहां इस योजना के तहत तेजी से घर बनाए जा रहे हैं। गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म जयंती/प्रकाश उत्सव के कारण आज का दिन बहुत ही शुभ है। उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। अगली सर्दी इतनी कठिन नही होगी बल्कि अगली सर्दी में घर और सुविधाएं मिलेगी। आवास सम्मानजनक तोहफा है। जो आत्मविश्वास बढ़ाता है। जब घर बना लिया तो एक दिन गरीबी भी दूर होगी। सरकार ने घर की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को बड़ी संख्या में घर मुहैया कराए। आवास देने के साथ ही अधिकारियों की मानिटरिंग में उसे पूरा कराया। जिनके पास जमीन नहीं थी उन्हें पट्टा देकर आवास मुहैया कराया।

उन्होंने कहा कि गरीब को जरूरी सुविधाओं के लिए मुसीबत ना उठानी पड़े। इसके लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। पीएम स्वामित्व योजना लोगों का भाग्य बदलने जा रही। योजना में टेक्नोलॉजी की मदद लेकर ग्रामीणों को जमीन व खेत का मालिकाना हक दिलाया जा रहा। जमीनों के कागज दिखाकर ग्रामीण बैंक से ऋण ले सकते हैं। सरकारी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिल रही। पीएम ग्राम सड़क योजना से निर्मित हो रही सड़के गांव में विकास का माध्यम बनेगी।

कलेक्टेªट स्थिति एनआईसी में प्रधानमंत्री आवास की धनराशि हस्तान्तरण एवं संवाद कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरान्त जिलाधिकारी टी0 के0 शिबु,मुख्य विकास अधिकारी एवं मा0 विधायक के प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री आवास की प्रथम एवं द्वितीय किश्त प्राप्त करने वाले 10 लाभार्थियों को बैंक खाता में हस्तान्तरित धनराशि के प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्होंने कहा केंद्र सरकार ,राज्य सरकार द्वारा संचालित जो भी योजना होगी पात्रता के आधार पर जनपद के हर अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचाई जाएगी  जिससे कि पात्र व्यक्ति संबंधित योजना से लाभान्वित हो सके और अपना जीवन सुख में व्यतीत कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब को जरूरी सुविधाओं के लिए मुसीबत ना उठानी पड़े इसके लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। पीएम स्वामित्व योजना लोगों का भाग्य बदलने जा रही। इस योजना में टेक्नोलॉजी की मदद लेकर ग्रामीणों को जमीन व खेत का मालिकाना हक दिलाया जा रहा। जमीनों के कागज दिखाकर ग्रामीण बैंक से ऋण ले सकते हैं। सरकारी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिल रही। पीएम ग्राम सड़क योजना से निर्मित हो रही सड़के गांव में विकास का माध्यम बनेगी। सरकार गांव में तेज गति वाले इंटरनेट को पहुंचा रही जिससे रोजगार के नए रास्ते प्रशस्त होंगे।  और सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाया जायेगा। जिससे एक नई पहचान और उड़ान मिल सकेगी।

इस अवसर पर माननीय विधायक प्रतिनिधि के रूप में पधारे अवधेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है इसके लिए सरकार द्वारा तमाम जन कल्याणकारी योजनाआंे का संचालन किया जा रहा है ऐसे गरीब असहाय एवं निर्धन व्यक्ति जो अपनी गरीबी के कारण अपना आशियाना नही बना सकते है वह ठंडी गर्मी बरसात के दिनो में झोपड़पट्टी में गुजारा करते है ऐसे पात्र गरीबों को सरकार द्वारा चिन्हित करके निशुल्क आवास उपलब्ध करा रही है इस योजना के संचालन से गरीबोे को मकान मुहैया हो रहा है गांवो में रहने वाले लोगो के लिए प्रधानमत्री ग्रामीण आवास योजना तथा नगर क्षेत्रो, कस्बों, बाजारांे में रहने वाले पात्र गरीब लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंर्तगत निशुल्क आवास मुहैया कराया जा रहा है।इन योजनाओं के अंर्तगत गरीबों को आवास की सुविधा मिली है और उनके चेहरो पर मुस्कान आयी है।
वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मा0 सांसद प्रतिनिधि सुनील चैधरी, परियोजना निदेशक बी0जी0 शुक्ल एवं लाभार्थीगण भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed