07 June, 2026 (Sunday)

जरीन खान ने ब्वॉयफ्रेंड संग गोवा से शेयर की खूबसूरत तस्वीर, ‘बिग बॉस’ फेम कंटेस्टेंट को कर रहीं डेट

अभिनेत्री जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से की थी। पहली फिल्म से ही उनके लुक्स की तुलना कटरीना कैफ से होती रही है। जरीन इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड शिवाशीष मिश्रा भी हैं। दोनों की तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक वीडियो में जरीन खान ने गोवा की खूबसूरती की झलक दिखाई है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही शिवाशीष के साथ की तस्वीरें शेयर कर एक दूसरे को डेट करने की ओर इशारा किया था।

शिवाशीष को जन्मदिन की बधाई

जरीन ने तस्वीर पोस्ट करते हुए शिवाशीष को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। वहीं शिवाशीष ने स्काई ब्लू कलर की टीशर्ट पहने सेल्फी ले रहे हैं।

शिवाशीष ने ‘बिग बॉस 12’ में हिस्सा लिया था। वह शो में बतौर कॉमनर पहुंचे थे। हालांकि वह जल्दी ही एविक्ट हो गए थे।

वीडियो में दिखी बॉन्डिंग

इससे पहले दोनों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें शिवाशीष, जरीन खान को स्वीटी कहते सुनाई दिए थे। तस्वीरों और वीडियोज में दोनों के बीच बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है।

जन्मदिन पर लिखा खास मैसेज

शिवाशीष के जन्मदिन पर जरीन ने लिखा- ‘टेढ़ा है पर मेरा है, जन्मदिन की ढेर सारी बधाई शिव, भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहे और तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हों।‘ इसके साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *