दिशा पाटनी बिकिनी टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में समंदर किनारे दिखीं घूमती, वीडियो पर फैंस ने किए ताबड़तोड़ कमेंट्स
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस में से हैं। फिल्मों के साथ-साथ दिशा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। उनका हर पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाता है। फिल्मों में ही नहीं दिशा असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड हैं। एक बार फिर से उन्होंने वीडियो के जरिए अपनी हॉटनेस दिखाई है। दिशा ने समंदर किनारे से थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि वह इसे मिस कर रही हैं।
जबरदस्त रिस्पॉन्स
वीडियो में दिशा बिकिनी टॉप और स्कर्ट पहने हुए रिजॉर्ट में दिखाई दे रही हैं। वह समंदर के खूबसूरत नजारों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने बालों को खुला रखा है। वीडियो को शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं ‘मिसिंग’। उनके वीडियो पर फैंस से लेकर सितारों तक के जबरदस्त कमेंट्स आए हैं। उनके इस वीडियो पर अभी तक 14 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
टाइगर संग गई थीं मालदीव
किसी ने उन्हें हॉटी बताया तो कोई उनके इस सिजलिंग अवतार पर फिदा हो गया है। बता दें कि दिशा का यह वीडियो मालदीव ट्रिप के दौरान का है। वह कुछ समय पहले टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव गई थीं।
