महिला सुरक्षा के प्रति यात्रियों को किया जागरूक
(सिद्धार्थनगर ) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को सांडी तिरहे पर परिवहन विभाग, यातायात विभाग, पुलिस 112 महिला कांस्टेबलों कुमारी शुशीला कुशवाहा, कुमारी प्रियंका यादव आदि के द्वारा सार्वजनिक सेवायान यात्रा के दौरान महिला सुरक्षा एवं शसक्तिकरण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें महिला सीट को आरक्षित करने, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 अंकित करने एवं महिलाओं को यात्रा के दौरान सम्मान प्रदान करने के लिए चालकांे, परिचालकों को बताया गया। यात्रियों को सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट्स वितरित किया गया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन आशुतोष कुमार शुक्ला, एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज, संभागीय निरीक्षक सुशील कुमार, देवानंद, विनय कुमार, धीरेन्द्र दुबे सहित प्रवर्तन एंव परिवहन विभाग के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
