तीन दिवसीय लघु सामाजिक चेतना अभियान का शुभारंभ 43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने आयोजित किया जनकल्याणकारी कार्यक्रम
(सिद्धार्थनगर )। एसएसबी 43वी वाहिनी चैकी खुनुवा कार्यक्षेत्र के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में गुरूवार को तीन दिवसीय लघु सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक कमांडेंट अमित सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खुब खेलों स्वस्थ रहो।
जनकल्याणकारी कार्यक्रम का शुभारंभ, वॉलीबॉल टीमों के मैच तथा मानव सेवा संस्थान (गैर सरकारी संस्था) द्वारा मानव तस्करी रोकथाम हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 43वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अमित सिंह ने कहा कि एसएसबी द्वारा समय-समय पर इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य से सीमाई क्षेत्र की जनता का बल के प्रति विश्वास बढ़ता है। इस तरह का आयोजन जनता की सुरक्षा के प्रति ठोस कदम है। इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम से सीमावर्ती जनता व प्रतिभाशाली नौजवान बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के गांव की 8 वालीबॉल टीमों के मैच व 115 लाभार्थियों को कृषि उपकरणों, फलदार पौधों का निश्शुल्क वितरण साथ ही साथ विजेता एवं उप विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र,मेडल दिया जाएगा। इस दौरान सुस्वपन कुंडू (उप कमान्डेंट) दीपक कुमार (सहायक कमान्डेंट) हुकुम सिंह (सहायक कमान्डेंट) सीमा शुल्क अधीक्षक खुनुवा शैलेंद्र त्रिपाठी, पुलिस चैकी खुनुवा उपनिरीक्षक हरिनारायण दीक्षित, नेपाल पुलिस चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक जैद बहादुर कौचा, मानव सेवा संस्थान प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव, नेपाल के गैरसरकारी संस्था पीआरसी से सुनीता केसी सहित सीमावर्ती क्षेत्र की जनता व बलकर्मी उपस्थित रहे।
