06 June, 2026 (Saturday)

आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(सिद्धार्थनगर )। पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी  के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत विभिन्न धाराओं में वांक्षित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपित विनय कुमार सिहं पुत्र महेन्द्र बहादुर सिहं निवासी ग्राम उचहरिया बाबू थाना उसका बाजार पुलिस ने बुधवार को मुखबीर की सूचना पर रोडवेज बस स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह कहीं जाने की फिराक में था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव, उपनिरीक्षक हरेन्द्र नाथ राय, प्रभारी चैकी जेल, मुख्य आरक्षी ओमवीर यादव, आरक्षी दीपक अग्निहोत्री शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *